• Breaking News

    मुरेना से भोपाल जा रहे जिस पुलिसकर्मी के साथ आया एंबुलेंस चालक, वह पॉजीटिव निकला, चांचौड़ा-बीनागंज फिर टोटल लॉकडाउन,! आरोन में आज से खुलेगा बाजार, शाम 7 बजे से सुबह तक लगेगा कर्फ्यू

    मुरैना से भोपाल जा रहे जिस पुलिसकर्मी के साथ आया एंबुलेंस चालक, वह पॉजीटिव निकला, चांचौड़ा-बीनागंज फिर टोटल लॉकडाउन

    गुना/बीनागंज/  मुरैना जिले के रहने वाले एक एंबुलेंस चालक को जिला अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। यह चालक 24 अप्रैल को अपने घर से एक पुलिसकर्मी के साथ कार में बैठकर चांचौड़ा पहुंचा था। पुलिसकर्मी इसे छोड़ते हुए अपनी कार से भोपाल ड्यूटी पर चला गया। वहां उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद एंबुलेंस चालक को जिला अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही, इसके संपर्क में आए मेडीकल स्टाफ समेत करीब 100 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासन ने अहतियायत के तौर पर पूरे चांचौड़ा और बीनागंज को फिर से टोटल लॉकडाउन कर दिया है। मालूम हो, कि इससे पहले भी एक साइकिल सवार मजदूर के यहां से गुजरने पर चांचौड़ा-बीनागंज को टोटल लॉकडाउन किया गया था।
    एंबुलेंस चालक आठ अप्रैल को चांचौड़ा से अपने गांव मुरैना जिले कैलारस चला गया था। इसके बाद यहां 23 अप्रैल को भोपाल में पदस्थ एक पुलिसकर्मी कार से अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ने के लिए कैलारस के चमरगवां गांव में पहुंचा। यह पुलिसकर्मी अगले ही दिन 24 अप्रैल को वापस भोपाल के लिए कार से लौटा, तो एंबुलेंस चालक भी इसकी गाड़ी में सवार हो गया। यह चांचौड़ा-बीनागंज में उतर गया। जबकि पुलिसकर्मी सीधे भोपाल चला गया। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी का 25 अप्रैल को सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट 30 अप्रैल को पॉजीटिव आई। उसने इस बारे में एंबुलेंस चालक को फोन पर जानकारी दी, तो एंबुलेंस चालक ने बीएमओ डॉ. टिंकू वर्मा को बताया। बीएमओ ने तत्काल रात में ही चालक को बीनागंज से जिला अस्पताल गुना रैफर कर दिया। यहां इसका सेंपल लेकर क्वारंटाइन किया गया है।

    30 मरीज के सीधे संपर्क में आया चालक

    एंबुलेंस चालक ने अपने घर से लौटने के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इसके बाद यह कॉल आने पर मरीजों को लाने और ले जाने का कार्य करता रहा। बीएमओ डॉ. टिंकू वर्मा ने बताया कि इसकी हिस्ट्री निकाली है, जिसमें पता चला कि छह दिन में यह करीब 30 मरीजों के सीधे संपर्क में आया। इसके अलावा 28 मेडीकल स्टाफ के अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में रहा। इसके अलावा 30 से अधिक अन्य लोगों के संपर्क में भी आया है। इन सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं