• Breaking News

    मुरेना से भोपाल जा रहे जिस पुलिसकर्मी के साथ आया एंबुलेंस चालक, वह पॉजीटिव निकला, चांचौड़ा-बीनागंज फिर टोटल लॉकडाउन,! आरोन में आज से खुलेगा बाजार, शाम 7 बजे से सुबह तक लगेगा कर्फ्यू

    आरोन में आज से खुलेगा बाजार, शाम 7 बजे से सुबह तक लगेगा कर्फ्यू

    गुना। जिले की सड़कों पर 45 दिनों के बाद बस और ऑटों दौड़ते नजर आएंगे। कलेक्टर ने अंतरजिला बस परिवहन सेवा शुरु करने के निर्देश दिए है। शहर के बाजार और सब्जी मंडी भी सोमवार से खुलेगी। वहीं होटल और रेस्टोरेंड बंद रहेंगे, लेकि न कोई भी व्यक्ति पार्सल का ऑर्डर फोन पर दे सकता है। वहीं नाश्ते और नमकीन की दुकान भी आज से खुलेंगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अभी तक 370 सैंपल लिए गए है, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

    कलेक्टर एस विश्वनाथन ने फे सबुक लाइव पर कहा कि गुना जिले में हाई अलर्ट रखा गया है, लेकि न ग्रीन जोन की वजह से गुना जिले में 4 अप्रैल से जनता को राहत दी गई है। शहर के बाजारों में दुकानें सुबह सात बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान मनरेगा सहित नगर पालिका के निर्माण और विकास कार्य कि ए जाएंगे, जिसमें लोकल के मजदूर ही काम करेंगे। बाहर से मजदूर काम के लिए नहीं बुलाए जा सकते है। उन्होंने कहा कि फसलों की खरीदी को लेकर कि सानों को 60 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है।

    कलेक्टर ने कहा कि विवाह समारोह और अंत्येष्टी में 20 लोग शामिल हो सकते है। इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाएं, 65 साल के आयु वाले लोग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर के बाहर नहीं निकलें। जिले में मीट की दुकाने भी सोमवार से खोली जाएंगी।

    कलेक्टर एस विश्वनाथन ने कहा कि सभी प्रकार के माल परिवहन को अनुमित रहेगी। इस दौरान मैके निक की दुकाने भी खुली रहेंगी। कोल्ड स्टोरेज और वेयर हाउस के संचालन पर भी रोक नहीं लगाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, मोटर मैके निक को काम करने की छूट दी गई है, लेकि न इस दौरान सभी लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

    कोई टिप्पणी नहीं